फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई

Tue, 28 Oct 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में सोमवार दोपहर समिति सभापति ने स्टाफ के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। चीनी मिलों द्वारा अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का समस्त भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बिलारी की सहकारी गन्ना विकास समिति से तीन चीनी मिलें बिलारी, मझावली और करीमगंज जुड़ी हुई हैं।
गन्ना समिति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीनों चीनी मिलों में इन दिनों नया पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। मझावली चीनी मिल तीन नबंवर को,करीमगंज चीनी मिल छह नवंबर को और बिलारी चीनी मिल सात नवंबर को चालू होने की उम्मीद है। हालांकि गन्ना समिति कार्यालय से किसानों को तोल पर्ची जारी करने को लेकर अभी कोई योजना नहीं बनाई गई हैं।
गन्ना समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह सोमवार दोपहर समिति कार्यालय पहुंचे और स्टाफ के साथ बैठक कर गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी ली। समिति लेखाकार ने समिति सभापति को बताया कि बीते सीजन के गन्ना मूल्य के बिलारी चीनी मिल पर साढ़े तीस करोड़, करीमगंज चीनी मिल पर पौने तीन करोड़ और मझावली चीनी मिल पर सवा दो करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

समिति सभापति ने बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई क गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की पूर्व में हुई बैठक में बिलारी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना ने यह आश्वासन दिया था कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले बीते सीजन के समस्त बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने चीनी मिल महाप्रबंधक पर गन्ना किसानों से वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया। समिति सभापति ने निर्देश दिए कि समिति संचालक बोर्ड द्वारा रणनीति तय करने के लिए आगामी तीस अक्तूबर को समिति बोर्ड की बैठक बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें