फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निजामी बंधुओं की कव्वाली पर झूम उठे निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सब तेरी नजर का कुसूर है... गाकर देशभर में कव्वाली के लिए प्रसिद्ध निजामी बंधुओं ने महफिल को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था यंग इंटरप्रेन्योर सोसायटी की ओर से आयोजित निर्यातकों की दीपावली मीटिंग का। यह कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ और शहर के तमाम निर्यातक इसमें परिवार सहित पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से शहर-ए-जिगर में शायरी और कव्वाली से लोगों को आनंदित करने पहुंचे उस्ताद चांद निजामी, शादाब फरीदी निजामी और सोहराब फरीदी निजामी। कलाकारों के सूफियाना कलाम से पहले यस के सदस्य निर्यातकों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद शुरू हुई सूफियाना नाइट में निजामी बंधुओं ने कजरा मोहब्बत वाला, आंखों में ऐसा डाला। छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैना मिलाके, काली काली जुल्फों के फंदे न डालो, कुन फाया कुन, दमा दम मस्त कलंदर, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई गीत सुनाया तो निर्यातक बोले... मजा आ गया। कव्वाली की महफिल देर रात तक जारी रही। होटल में लोगों ने स्विमिंग पूल के किनारे हल्की ठंड के बीच इस कार्यक्रम का आनंद लिया।
उस्ताद चांद निजामी ने मुरादाबाद से लगाव जताया। उन्होंने जिगर मुरादाबादी का शेर साकी की हर निगाह रे बल खा के पी गया, लहरों से खेलता हुआ लहरा के पी गया सुनाया। इस मौके पर डॉ. नीरज खन्ना, विशाल अग्रवाल, रोहित ढल, पुनीत आर्य, जेपी सिंह, नजमुल इस्लाम, अवधेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र खोसला, करन दुग्गल, प्रिया अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, तानिया भाटिया, अनु ढल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें