फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टर की ईमेल हैक कर 6.27 लाख की ठगी

Sat, 04 Feb 2017 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
hacker - फोटो : self
विज्ञापन
सिविल लाइंस के ब्राश एक्सपोर्टर की ईमेल आईडी हैक कर ली गई। हैकर ने उसके क्लाइंट को एक ईमेल भेजी है, जिसमें एक्सपोर्टर बनकर बातचीत कर उसे अपना बैंक अकाउंट दे दिया और 6.27 लाख रुपये की पेमेंट मंगवा ली। शुक्रवार को पीड़ित एक्सपोर्टर ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस के पामग्रीन सुपरटेक निवासी शुभम सक्सैना ने बताया कि उनका ब्राश का काम है। विदेशों में वह माल तैयार कर एक्सपोर्ट करते हैं। वह ज्यादातार अपने क्लाइंट से ईमेल के जरिए बिजनेस के संबंध में बातचीत करते थे।

यूएसए के एक क्लाइंट पर उनके लाखों रुपये की पेमेंट बकाया थी, इसके लिए बृहस्पतिवार रात को उन्होंने मैसेज कर क्लाइंट से पेमेंट देने के लिए कहा तो उसने बताया कि वह रकम का कुछ हिस्सा उनके यूरोप वाले अकाउंट में डाल चुका है।  शुभम ने बताया कि उनका यूरोप के किसी बैंक में खाता ही नहीं है।
विज्ञापन


क्लाइंट ने बताया कि उसे शुभम की ही ईमेल आईडी से मिली ईमेल से यह नया बैंक अकाउंट नंबर मैसेज किया गया था, जिसके बाद उसने 6.27 लाख रुपये इस बैंकखाते में जमा करवा दिए हैं। 

शुभम ने ईमेल आईडी चेक की तो पता चला कि उसे हैक कर लिया गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अन्य क्लाइंटस को भी दी और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि एक और क्लाइंट को हैकर ने नया बैंक अकाउंट मैसेज किया था, हालांकि उसने पेमेंट नहीं जमा कराई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएचओ सिविल लाइंस से कर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें