फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी नोटों के फेर में फंस गया घूसखोर बाबू

Fri, 03 Feb 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बरामद किए 2.28 लाख रुपये - फोटो : self
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लेकर भ्रष्टाचार पर भले ही चोट मारी हो। लेकिन सरकारी विभागों के बाबू का खेल खत्म नहीं हो रहा है। ताजा मामला ट्रेजरी विभाग में सामने आया है। यहां गुरुवार को गुलाबी नोटों के फेर में एक बाबू फंस गया।
विज्ञापन


पारिवारिक पेंशन के एरियर का भुगतान करने के नाम पर उसने निजी स्कूल संचालक से 40 हजार रुपये की मांग की थी। उस स्कूल संचालक उसे दो दो हजार के पांच नोट थमाए तो बाबू ने चौबीस घंटे में एरियर के भुगतान करने का भरोसा दे दिया। इसी बीच एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। 

 केपी सिंह ने बताया कि जब वह उसके पास एरियर के बारे में जानकारी करने गया था। तब बाबू ने फाइनल चेक करने के बाद बताया गया था कि उनकी मां को एक लाख 79 हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन फाइनल तब ही आगे बढ़ाई जाएगी। जब वह उसे 25 प्रतिशत हिस्सा देंगे।
विज्ञापन


बाबू ने कहा कि रकम ऊपर तक भेजी जाती है। हमारे हाथ में तो केवल हजार दो हजार रुपये ही बचते हैं। गुरुवार को बाबू पकड़ा गया तब भी उसने कहा कि रिश्वत की रकम वह ऊपर तक पहुंचाता है। केवल अकेला नही नहीं खाता है। बाबू के इस बयान के बाद से ट्रेजरी विभाग में तैनात अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें