फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा हट में धमाका: सिलिंडर फटने से शटर और दीवार टूटी, पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस के शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में सिलिंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए। धमाके से दुकान की दीवार और शटर टूट गया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में हुए धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार सुबह पिज्जा की दुकान में गैस सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। इससे दुकान की दीवार और शटर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में अचानक धमाका हुआ।

प्रारंभिक तौर पर गैस सिलिंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। धमाके की चपेट में दुकान के अंदर मौजूद लोग और राहगीर आ गए। दुकान संचालक ब्रजपाल सिंह उर्फ बिर्जू (30) पुत्र छोटे सिंह, निवासी फतेहपुर छीतरा, थाना बछरायूं, अमरोहा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दुकान के बाहर खड़े यश चौधरी (30) पुत्र अनिल कुमार, निवासी कोकरपुर, थाना छजलैट भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पड़ोसी दुकान के अरुण (28) पुत्र राजू, निवासी शेरुआ की हालत भी गंभीर बताई गई है।

वहीं पड़ोसी दुकान के शिवम (30) पुत्र राजू और राहगीर ब्रजेश्वरी देवी (68) पत्नी राजपाल निवासी ईशापुर, नौगावां सादात, अमरोहा को भी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। धमाके की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर फटने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच के बाद घटना का सही कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें