फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बीस लाख से अधिक की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं, कार्रवाई में जुटा विभाग, दवा व्यापारियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 28 Dec 2023 11:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

एडीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देश में चली कार्रवाई में सीएमओ कार्यालय एवं आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को भी दवाओं के आकलन के लिए बुलाना पड़ा। देर शाम तक  कार्रवाई की जा रही थी। इस खबर से अन्य दवा व्यापारियों में भी बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में एडीएम की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर के गोदाम से बड़ी तादाद में एक्सपायर्ड दवाइयों का जखीरा बरामद कर लिया। पकड़ी गई दवाइयों की कीमत बीस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। देर शाम तक विभाग कार्रवाई में जुटा हुआ था।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर गांधी मूर्ति के पास कृष्णा मेडिकोज के गोदाम में जांच की। मौके पर बड़ी संख्या में एलोपैथी और आयुर्वेद से जुड़ी एक्सपायर्ड दवाएं बरामद हुई हैं।

एडीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देश में चली कार्रवाई में सीएमओ कार्यालय एवं आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को भी दवाओं के आकलन के लिए बुलाना पड़ा। देर शाम तक  कार्रवाई की जा रही थी। औषधि निरीक्षक के मुताबिक बरामद हुई एक्सपायर्ड दवाओं की कीमत करीब बीस लाख रुपये से अधिक की आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी दवाओं की खरीद से संबंधित कोई बिल भी उपलब्ध नहीं करा पाए। बताया कि फिलहाल दवाओं को सीज कर मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें