फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प उद्योग की चुनौतियों से निपटेगा यस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के निर्यातकों की युवा पीढ़ी अदावतों को भुलाकर करीब आती दिख रही है। पिछले कुछ समय से एसोसिएशन को लेकर चली आ रही खींचतान से इतर गुरुवार को युवा निर्यातक गुटबाजी से अलग हटकर एक मंच पर नजर आए। इंडस्ट्री में कामयाबी की इबारत लिख चुके वरिष्ठ निर्यातक भी नई पीढ़ी के सजाए इस मंच पर खड़े नजर आए। निर्यातकों की युवा पीढ़ी ने तय किया है कि आपसी तालमेल से इंडस्ट्री की चुनौतियों को शिकस्त दी जाएगी। यस के साथ ही एमएचईए के पदाधिकारी भी यहां मौजूद थे।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में ईपीसीएच हाउस पर यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी (यस) और मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की। सभी वरिष्ठ निर्यातकों ने यस के नवनिर्वाचित चेयरमैन विशाल अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं। विशाल ने कहा कि अपनी टीम के साथ व सभी वरिष्ठ निर्यातकों के अनुभव के सहारे वह इंडस्ट्री की समस्याओं को दूर कराएंगे। विशाल ने अपनी टीम की भी घोषणा की जिसमें युवा निर्यातकों को सर्वाधिक स्थान दिया गया है। यस की नई टीम में रोहित ढल को सेक्रेटरी, सौरभ जैन, संजय गुप्ता और अंकुर अग्रवाल को उपाध्यक्ष, राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष,पुनीत आर्य, रवि कपूर और रजत अग्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया है। इसके अलावा 10 निदेशक भी बनाए गए हैं। निवर्तमान चेयरमैन उदित सरन अग्रवाल को नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना ने यस का नेशनल वाइस चेयरमैन बनाया है। कार्यक्रम में मौजूद यस के संरक्षक मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि निगम निर्यातकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) के सचिव अवधेश अग्रवाल ने नया सवेरा के उद्देश्यों और आवश्यकता के बारे में बताते हुए सभी से इस ग्रुप से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी, एमएचईए के अध्यक्ष नवेद उर रहमान, यस के नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना, ईपीसीएच के सीओए मेंबर नबील अहमद, यस वंडर वुमन क्लब की चेयरमैन प्रिया अग्रवाल, नजमुल इस्लाम, रोहित ढल, विनोद खन्ना, अरविंद बढेरा, नदीम खान, कमल सोनी, डा. हामिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें