फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास बहू ने लुटने से बचा लिया घर, सीसीटीवी में बदमाश कैद

विज्ञापन
मुरादाबाद के टी डी आई सिटी में र्नियातक के घर डकैती के प्रयास के बाद घर के लोगों से जानकारी करते एस
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी टीडीआई सिटी में गुरुवार शाम सास बहू की हिम्मत से एक घर लुटने से बच गया। गुरुवार शाम बदमाश निर्यातक उमेश गुप्ता के घर में घुस गए। उन्हाेंनेेेे निर्यातक की पत्नी को तमंचे के बल पर ले लिया और गला दबाकर हत्या करने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाया तो कमरे में मौजूद बहू ने अंदर से गेट बंद कर लिया और पुलिस व अपने पति को फोन कर दिया। इसके बाद बदमाश घबरा गए और वह कार में बैठ कर फरार हो गए। हालांकि बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई और पुलिस उनकी तलाश मेें जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की टीडीआई सिटी कालोनी स्थित मकान नंबर बी-62 में निर्यातक उमेश गुप्ता का परिवार रहता है। उनकी हाईवे पर वीरपुर गांव में ओम एंड संस इंटरप्राइजेज नाम से निर्यात फर्म है। उमेश गुप्ता के तीन बेटे हिमांशु, दिव्यांशु, दिपांशु गुप्ता हैं। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उमेश गुप्ता की पत्नी लता गुप्ता रसोई में मौजूद थीं। बहू सोनल गुप्ता अपने बेटी सहज और बेटे सार्थक के साथ कमरे में थीं, जबकि नौकरानी समा खान लॉबी में कपड़े उठा रही थी। इसी दौरान इनके मकान के सामने एक होंडा सिटी कार आकर रुकी। जिसमें से पांच बदमाश उतरे और सीधे मकान में घुस गए। एक बदमाश कार में ही मौजूद रहा। घर में घुसे बदमाशों ने लता को तमंचे के बल पर ले लिया। उनका गला दबा कर मारने का प्रयास किया। लता तेज आवाज में बात करती रहीं। तो कमरे में मौजूद बहू भी सतर्क हो गई और उसने कमरा अंदर से बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। तत्काल अपने पति व पुलिस को फोन किया। इस प्रतिक्रिया से बदमाश घबरा गए। वे आनन फानन में घर से निकले और कार में बैठक कर भाग गए। इधर शोर मचने पर घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गईं। एएसपी दीपक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें