फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों की लगी ड्यूटी, केंद्र बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब केंद्र बनाने के लिए विवरण बोर्ड को भेजा है। इसके बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में इस बार यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं मुरादाबाद मंडल में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से प्रस्तावित हैं। नौ फरवरी तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद जनपद में 249 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के संबंध में परीक्षकों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए भी केंद्र बनाने के लिए स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का विवरण बोर्ड को भेज दिया है। अब वहीं से केंद्र बनकर आएंगे।

कक्ष निरीक्षकों का मांगा विवरण
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जनपद में करीब 45 सौ कक्ष निरीक्षक लगाए जाते हैं। इस वर्ष की परीक्षाओं में ड्यूटी लगाने के लिए सभी 112 केंद्रों से उनके यहां कक्ष निरीक्षकों की जरूरत के हिसाब से जानकारी मांगी गई है। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक केंद्र की मांग के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन...
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएंगी। इसके लिए स्कूलों के संसाधनों का विवरण बोर्ड को दे दिया है। अब आगे की तैयारी बोर्ड से मिलने वाली सूची के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें