फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में हर वर्ग को मिलता है सम्मान : कमाल

Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को विधायक कांठ/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कांठ स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पेयजल, तहसील एवं राजस्व, बिजली, सड़क, नाली, राशन और पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने को कहा। इस दौरान विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अतीकुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन आबिद अंसारी, आदर्श चौधरी, मोईन, संजीव चौधरी, जुवैर आलम, अजीम अंसारी, उस्मान चौधरी, गयासुद्दीन, मेहंदी हसन, तस्लीम प्रधान, सलीम खान, अमजद अली, अंजार चौधरी, डॉ. दानिश, अजीम सिकंदर, दिलशाद इंतजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें