फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज बुखार के प्रकोप, कुंदरकी के युवक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। इस समय जबरदस्त वायरल को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घर-घर लोग तेज बुखार, खांसी, नजला जुकाम, बदन दर्द से पीड़ित मरीज है जोकि सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। गांव पंडिया निवासी आशु (20) पुत्र अशोक कुमार की तेज बुखार के प्रकोप से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आशु का पांच दिन पहले से बुखार आया था जिसको सामान्य बुखार मानकर इलाज कराया। जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर बुखार आने का कारण जानने को खून की जांच कराई तो खून में प्लेटलेट्स डाउन पाए गए। हालत में सुधार नहीं होने पर आशु को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां पर शुक्रवार की सुबह आशु ने दम तोड़ दिया। मेरठ से जब आशु का शव ग्राम पंडिया में घर पर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। वहीं शव को देखने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सगे संबंधी और रिश्तेदार पर गमजदा परिवार को ढाढ़स बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें