फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी सताएंगी शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले तीन दिनों हुई बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मुरादाबाद में सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार को शीतलहर ने जिले को सर्दी में लपेट दिया। मौसम विभाग ने मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार सुबह कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर गलन और ठिठुरन बढ़ाएगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश और 21, 22 और 23 जनवरी को रिकॉर्ड बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक है। इस वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड में कई स्थानों पर रविवार रात जमकर हिमपात हुआ। यहां से आने वाली हवा में भी नमी होती है, इसीलिए मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दिन में धूप निकलने का भी अनुमान है। हालांकि शीतलहर चलने की वजह से शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ जाएगी। रात को ठिठुरन भी रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 और 27 जनवरी को हल्का पश्चिमी विक्षोभ बनने का अनुमान है, लेकिन यह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा या नहीं, हवा की गति कितनी रहेगी यह मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगा।
सोमवार को दिन में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। बीच-बीच में धूप खिली। लेकिन ठंडी हवा की वजह से धूप में तपिश का एहसास नहीं हो रहा था, शाम से फिर शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड से बचाव को लोगों ने अलाव जलाए। इसके अलावा लोगों ने घरों व कार्यालयों में हीटर का सहारा लिया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 93 फीसदी थी, जो शाम को 86 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें