फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी टीकाकरण से चूक सकते हैं 24 फीसदी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण के लक्ष्य और डोज को देखते हुए आज भी जिले में शनिवार जैसे हालात बन सकते हैं। सोमवार को जिले में 107 सत्रों में 13000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक हो गए, लेकिन विभाग के पास पहले से उपलब्ध और शासन से आवंटित वैक्सीन के हिसाब से सिर्फ 9850 डोज हैं। ऐसे में हर किसी को टीका नहीं लग पाएगा। करीब चौबीस फीसदी लोग टीकाकरण से चूक सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के तीसरे चरण में 10 मई से 18 पार वालों को टीका लगाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर गांव में ही टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरी ओर टीकाकरण केंद्र वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं। शनिवार को जिले में लक्ष्य की तुलना में 49 फीसदी को लोगों को टीका नहीं लग पाया था। दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई थी।वहीं सोमवार को टीकाकरण के लिए 13000 लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट बुक किए हैं, लेकिन विभाग के पास लक्ष्य की तुलना में वैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं है। सेहत महकमे के पास 850 डोज उपलब्ध है। वहीं शासन से सोमवार के सत्र के लिए 9000 डोज आवंटित की गई है। ये डोज अभी मुरादाबाद नहीं पहुंची हैं। सोमवार सुबह तक इनके पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, सेहत महकमे के पास कुल मिलाकर 9850 डोज हैं। अगर केंद्रों पर स्लॉट बुक कराने वाले सभी पहुंच गए तो 24 फीसदी लोगों को मायूस लौटना पड़ सकता है। फिलहाल सोमवार को टीकाकरण के लिए 109 सत्र बनाए गए हैं।
- लक्ष्य और वैक्सीन की उपलब्धता शासन से तय होती है। जिले में सत्र वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही बनाए जाते हैं। ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने के बाद भी सौ फीसदी लोग टीकाकरण कराने केंद्रों पर नहीं पहुंचते हैं। लक्ष्य में इस बात को ध्यान में रखा जाता है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से हफ्तेभर का नहीं बन रहा स्लॉट
मुरादाबाद। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इसके जरिए स्लॉट बुक किए जाते हैं। शुरुआती चरण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हफ्तेभर का स्लॉट तैयार किया जाता था, लेकिन पिछले पांच दिनों में व्यवस्था बदल दी गई है। वैक्सीन की कमी को देखते हुए अब हफ्ते भर की जगह हर दिन स्लॉट बनाए जा रहे हैं।
लक्ष्य में ऑन द स्पॉट दूसरी डोज शामिल नहीं
मुरादाबाद। 45 पार वालों की सहूलियत के लिए दूसरी डोज लगवाने को ऑनलाइन और ऑन द स्पाट दोनों रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लगने वाली दूसरी डोज को लक्ष्य में शामिल नहीं किया जाता है। ऐसे में वैक्सीन की कमी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें