फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गया था। उस वक्त घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली मौजूद थी। आरोप लगाया कि उसी समय गांव निवासी आरोपी युवक घर में घुस आया। आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया। एसएसपी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें