फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 22 लाख लेने के बाद भी नहीं दी मशीन, व्यापारी को नोटिस

Fri, 10 Apr 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। किसान से भूसा मशीन का 22 लाख 23 हजार रुपये का भुगतान व्यापारी ने बैंक के माध्यम से प्राप्त कर लिया लेकिन उसे मशीन सप्लाई नहीं की। किसान की शिकायत पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने ठाकुरद्वारा के व्यापारी को नोटिस जारी किया है। जिसमें उनके इस कार्य को धोखाधड़ी और जालसाजी बताया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव शेरपुर बहलीन निवासी किसान शशि बाला पत्नी विपिन कुमार ने सीटू योजना के अंतर्गत राउंड वेलर 160- 200 किग्रा बेल कृषि यंत्र की बुकिंग की थी। बैंक के माध्यम से इस कृषि यंत्र का भुगतान 22 लाख 23 हजार रुपये कर दिया गया था। व्यापारी ने अपनी एजेंसी के माध्यम से इसका बिल जनरेट किया लेकिन किसान को मशीन नहीं दी।
इसकी शिकायत किसान ने 30 मार्च को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर मुरादाबाद से की। जिस पर कृषि प्रसार अधिकारी ने किसान की शिकायत की जांच की तो उन्होंने पाया कि किसान से मशीन का मूल्य लेने के बाद भी उन्हें मशीन को नहीं दिया गया है। इस संबंध में कृषि प्रसार अधिकारी ने व्यापारी की एजेंसी को नोटिस जारी कर किसान के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी करना बताया है। उन्होंने व्यापारी को चेतावनी दी है कि वह किसान से ली गई धनराशि को तुरंत वापस कर दे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें