फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 40 स्थानों पर रोजगार मेला लगाने के बाद भी 6795 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले नौ महीन में जिले के विभिन्न स्थानों पर 40 रोजगार मेला लगाया गया। इसके बावजूद 6795 पद खाली रह गएं। सेवायोजन विभाग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में करीब 4228 लोगों को नौकरी दी गई है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, ग्रुप डी समेत अन्य नौकरी शामिल है।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 7150 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न कंपनियों में 11023 पद भरे जाने है। जिले में 40 स्थानों पर रोजगार मेला लगाया गया। इसमें जिले के 4228 युवाओं को नौकरी दी गई। बाकी के 6795 पद खाली हैं। रोजगार मेले में युवाओं को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। जबकि रोजगार मेले में आए युवाओं के पास बीएड से लेकर पॉलिटेक्निक के विभिन्न ट्रेड का डिप्लोमा रहता है। सेवायोजन विभाग के सहायक सेवा निदेशक रत्नेश चंद्र ने बताया कि कोशिश रहती है कि जिले में युवाओं को रोजगार दिया जाए। कुल सात हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। फरवरी तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
00
10 से 21 हजार रुपये प्रति माह मिलता है वेतन
-सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं को 10 से 21 हजार रुपये का वेतन दिया जाता है। युवाओं को नोएडा, दिल्ली समेत अन्य शहरों में नौकरी के लिए जाना पड़ता है। इसलिए रोजगार मेले में नौकरी के लिए कोई युवाओं में खास उत्साह नहीं रहता है।
विज्ञापन

00
जिले की कंपनियों में पदों की जा रही तलाश
-दिल्ली रोड, कांठ रोड पर स्थित विभिन्न फैक्टरियों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से तैयारियां चल रही है। विभाग फैक्टरियों में खाली पड़े पदों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। का कहना है कि जैसे ही पदों की संख्या मिलने के बाद युवाओं को जिले में ही रोजगार देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें