फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फूलवती हत्याकांड में पुलिस के हाथ 23 दिन बाद भी खाली

Thu, 16 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। माधोबाला की फूलवती हत्याकांड में पुलिस के हाथ 23 दिन बाद भी खाली हैं। बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचे एसएसपी से मिले ग्रामीण और परिजनों को उम्मीद थी कि हत्याकांड के बारे में कोई ठोस जानकारी या आश्वासन मिलेगा लेकिन एसएसपी ने भी मिलने वाले लोगों को पुलिस के इस हत्याकांड पर गंभीरता से जांच करने की जानकारी और उसका शीघ्र खुलासा होने का आश्वासन ही मिल सका।
विज्ञापन

23 सितंबर को गांव से ठाकुरद्वारा आ रही फूलवती रास्ते में गायब हो गई थीं। उनके पुत्र मनोज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जेवर लूट कर मां को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 28 सितंबर को उनका शव गांव कमालपरी खालसा की नहर के पास मिला था। व्यापारियों ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा आए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा के सामने भी इस हत्याकांड का मामला उठाया था। जिस पर उन्होंने एसपी ग्रामीण से इस संबंध में वार्ता की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने पर जोर दिया था। लखनऊ कूच करने की भी व्यापारियों चेतावनी दी है। बुधवार को एसएसपी सतपाल अंतिल एसपी ग्रामीण के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मृतका के पुत्र मनोज कुमार, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, पूर्व विधानसभा क्षेत्र संयोजक शिवेंद्र गुप्ता और ग्रामीण मिले। एसएसपी ने कहा कि वह कोतवाली में माधोबाला हत्याकांड के मामले में ही उनसे बात करने आए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की 10 टीमें हत्याकांड के खुलासा के लिए लगी हुई हैं। इनमें जिला मुख्यालय की तीन टीम और सात कोतवाली की टीमें शामिल हैं।
उन्होंने दोहराया कि फूलवती और उत्तराखंड के थाना जसपुर के मुरलीवाला की ओमवती की हत्या एक ही तरीके से ही हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए हर एंगल पर जांच कर रही है। काफी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों हत्याकांड सीरियल किलर या साइको की घटना भी हो सकती है। इस तरह की घटना को रोकने के लिए तीनों बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपडेट कर दिए गए हैं। उन्होंने मिलने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि फूलवती हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस दिन-रात लगी हुई है। शीघ्र सफलता मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने कमालपरी से माधोबाला जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों से बैठक के बाद एसएसपी ने पुलिस के साथ नगर में कोतवाली से शगुन तिराहा कमालपरी चौराहे तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया और उनसे पुलिस के सक्रिय रहने और गश्त करने के बारे में जानकारी ली। उनके साथ एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें