ठाकुरद्वारा। नगर की एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से रसोई गैस सिलिंडर खरीदने का झांसा देकर 28 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। नगर में तिकोनिया पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक हरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि 10 अक्तूबर को दोपहर 3.46 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बोल रहे हैं। उन्हें 19 किलो वाले छह गैस सिलिंडर की जरूरत है। इस पर प्रबंधक सिलेंडर लेकर कॉलेज के गेट पर पहुंचे। संबंधित को फोन किया तो उसने कहा कि कॉलेज के अंदर मत आना परीक्षा चल रही है। फिर उसके सिलिंडर के पैसे मांगने पर उनसे बार कोड मंगवाया। कहा कि पहले एक रुपया डालो। उधर से उसने दो रुपये डाले। उसने फिर बारकोड को स्कैन करवा कर ओटीपी नंबर पूछा। उसके ओपीडी देते ही उसके खाते से पहले 10049, फिर 10049 और रुपये 7999 कट गए। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन नंबर बंद कर लिया। इसकी जानकारी हरविंदर हर सिंह ने गैस एजेंसी मालिक को दी। इस पर उन्होंने काॅलेज के अंदर जाकर देखा तो वहां पर एक चपरासी था। न कोई छात्र था और न शिक्षक या प्रधानाचार्य। इस संबंध में हरेंद्र सिंह और गैस एजेंसी मलिक संजीव सिंह भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता के साथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और सीओ से भी मिले। ऑनलाइन शिकायत भी साइबर सेल पर दर्ज कराई गई। हरविंदर सिंह को पुलिस ने उसके पैसे वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आए दिन ऑनलाइन ठगी की घटनाएं होने के बाद भी लोग साइबर ठगो के जाल में फंस रहे हैं।