फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षक की हत्या के मामले में 15 दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा

Tue, 22 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के जंगल में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना में पुलिस 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शिक्षक के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जाट महासभा ने भी घटना वाले दिन एसपी और सीओ से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन

बीती सात जुलाई की सुबह रमपुरा धतरारा गांव के जंगल में नूरूददीनपुर गंज परिषदीय प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह के सिर में गोली लगा हुआ शव पड़ा मिला था। मृतक प्रवीण सिंह के साले सुनील लाठर निवासी हरोरा ने इस मामले में थाना सोनकपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिक्षक प्रवीण सिंह का पैतृक गांव रमपुरा धतरारा ही है लेकिन वह बीते दस साल से चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। बीती छह जुलाई की शाम सात बजे वह घर से पत्नी से यह कहकर बाइक से निकले थे कि थोड़ी देर में लौटकर आ रहा हूं लेकिन शिक्षक रात भर घर नहीं लौटे और अगले दिन सात जुलाई की सुबह उनका जंगल में गोली लगा शव पड़ा मिला था।
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए शिक्षक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई और शिक्षक के घर चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर से लेकर रमपुरा धतरारा गांव के जंगल को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले अनेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोनकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि शिक्षक के घर से निकलते ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था और घर से निकलने से लगभग तीन घंटे पहले तक शिक्षक के मोबाइल पर न कोई कॉल और न शिक्षक ने कोई कॉल की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि शिक्षक अपने घर से घटनास्थल की ओर जाने तक अकेले ही बाइक से गए थे। थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि शव मिलने वाले घटनास्थल पर ही शिक्षक की पत्नी और बेटी ने साफ कहा था कि शिक्षक की किसी से ऐसी कोई रंजिश नहीं थी जो कोई उनकी हत्या कर दे। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें