फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू की पंचायत में तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की पंचायत सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील में भारी भ्रष्टाचार है। बिना पैसे लिए तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी कोई काम नहीं कर रहे हैं। इस मनमानी के चलते किसान भ्रष्टाचार से परेशान है। बाद में यूनियन ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में तहसील में व्यापत भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। वहीं क्षेत्र में नकली एनपीके खाद और खेती की नकली दवाइयां बिकने की शिकायत करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण की कमियों को शीघ्र दूर करने पर जोर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन लाल, नासिर अली अखिलेश चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें