फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 दिन बाद भी नौ ट्रकों को छुड़ाने नहीं आया कोई कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 15 दिन पहले मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर चेकिंग में पकड़े गए सरिया और स्क्रैप लदे नौ ट्रकों को छुड़ाने अभी तक कोई सामने नहीं आया। छानबीन में फर्म बोगस पाए गए।राज्य कर विभाग जब्त माल को नीलम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने करीब 15 दिन पहले मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर लोहे और स्क्रैप लदे नौ ट्रकों को पकड़ा था। ट्रकों में करोड़ों रुपये कीमत के माल लदे थे। अधिकारियों की छानबीन में पता चला कि माल बिहार और असम से मंगाए गए हैं। एक ट्रक बिहार से आ रहा था लेकिन उस पर लदे माल का कागजात अमेठी से बनाया गया था। जांच से पता चला कि इस फर्म ने 26 करोड़ का लेनदेन किया है लेकिन एक रुपया जीएसटी जमा नहीं किया है। इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि कोई कारोबारी माल छु़ड़ाने के लिए सामने नहीं आया है। अब जब्त वाहनों पर लदे माल को नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहनों पर लदे माल बोगस फर्मों के बताए जा रहे हैं। जब्त माल पर 118 प्रतिशत अर्थदंड लगाया गया है। वाहन स्वामियों के नहीं आने पर ट्रक भी नीलाम की जा सकती हैं।
00
ईंट लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त
- राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने मुरादाबाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को ईंट लदी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़ लिया। दोनों चालकों के पास कागजात उपलब्ध नहीं थे। इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि ईंट भट्ठा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में बिजनौर में भी ईंट भट्ठों की जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें