मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन-24 में शुक्रवार को एक्सपोर्टर्स वाइस एसोसिएशन (ईवीए) की बोर्ड बैठक हुई। इसमें उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा निर्यातकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। बैठक में एसोसिएशन के आजीवन सदस्यों को संगठन के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
इसके तहत सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट लिमिटेड के प्रभाकर गुप्ता, एल्डेल मेडी इंपेक्स लिमिटेड के चेयरमैन राजेश रस्तोगी, वल्लभ मेटल इंक के कमल सोनी तथा अल्पाइन प्लस के राजीव भंडूला को एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि विभिन्न सरकारी विभागों के साथ होने वाली बैठकों में एसोसिएशन की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो से चार बोर्ड सदस्यों की समितियां गठित की जाएंगी। इस दौरान एसोसिएशन के पैट्रन सुधीर त्यागी, चेयरमैन अनूप शंखधार, महासचिव विशाल अग्रवाल, रजत सिंघल, ऋषभ सिंघल, नदीम खान, नबील अहमद, मोहम्मद शाकिर, काजी शौकत, मोहम्मद नाजिम, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।