मुरादाबाद। दिल्ली से ई रिक्शा चोरी कर भाग रहे दो चोर पुलिस ने मुरादाबाद में पकड़ लिए। एप के जरिये नंबर चेक किया गया तो चोर जवाब नहीं दे पाए जबकि एक बाइक भी एप के जरिये पकड़ी गई है।
सीओ यातायात शैलजा मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पास बुधवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा आया। जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामनिवास बताया जबकि उसके साथ सवारी के रूप में बैठे युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया। दोनों हरदोई के पिहानी थानाक्षेत्र के खिज्र नगर निवासी हैं। तलाशी लेने पर ई रिक्शा की डिग्गी से एक नंबर प्लेट मिली। इस नंबर को एप डाल कर सर्च किया तो ई रिक्शा मालिक देसाई पासवान का मोबाइल नंबर मिल गया। उसने बताया कि वह दिल्ली के रिठाला रोहिणी के निधि कालोनी निवासी है। दो सितंबर को घर के बाहर से उसका ई रिक्शा चोरी हुआ था। यातायात पुलिस ने चेकिंग में एक बाइक भी चेकिंग में चोरी गई। बाइक सवारों ने पूछताछ में अपने नाम राजा और सलमान बताएं। दोनों कटघर के पीतल बस्ती हैं। पुलिस कर्मियों ने एप पर नंबर सर्च किया तो बाइक के मालिक राकेश का नंबर मिल गया। उसने बताया कि वह संभल के चंदौसी निवासी है। दो माह पहले हनुमान मूर्ति तिराहे के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। सीओ ने बताया कि बाइक कटघर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई है।