फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के नया गांव निवासी अरुण कुमार (25) ने मकान की पहली मंजिल पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अरुण रंगाई पुताई का काम करता था। पांच माह पहले उसकी शादी रामपुर के सैफनी निवासी राखी के साथ हुई थी। दो दिन पहले राखी के ताऊ की मौत हो गई थी। वो अपने मायके गई थी। सुमित ने बताया कि मंगलवार रात अरुण काम करने के बाद घर लौटा और खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक वह नहीं जागा। परिजन उसे जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। तब देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें