फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में उत्साह, केंद्रों पर लगी कतार, 89.1 प्रतिशत टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में सोमवार को टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई। टीकाकरण को लेकर 18 वर्ष पार वालों में उत्साह देखने को मिला। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए केंद्रों के अंदर और बाहर युवाओं की कतार लग गई। लक्ष्य के सापेक्ष 89.1 फीसदी टीकाकरण हुआ। सिर्फ 305 युवा टीका लगवाने केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के केंद्र में 18 वर्ष पार वालों के टीकाकरण का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और नगर विधायक रितेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ से पहले ही केंद्र के बाहर 18 पार वालों की कतार लग गई। कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। शुभारंभ के बाद युवाओं का टीकाकरण शुरू हुआ। जो पांच तक चलता रहा। जिले के 22 केंद्रों पर पंजीकृत 2800 युवाओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जहां लक्ष्य के सापेक्ष 2495 युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। पंजीकरण कराने के बाद सिर्फ 305 युवा टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। सबसे अधिक जिला अस्पताल में 324 युवाओं ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। यहां 350 युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य था।
- जिले में सोमवार को 22 केंद्रों पर 18 वर्ष पार वाले 2495 युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जो लक्ष्य के सापेक्ष 89.1 फीसदी है। शनिवार तक 22 केंद्रों पर युवाओं को टीका लगाने की योजना है। अगर वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ी तो केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। - डा. दीपक वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन

शहरी रहे आगे, 91.33 प्रतिशत टीकाकरण
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में शहरी आगे रहे। शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण के 12 सत्र में 1505 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई, जबकि यहां लक्ष्य 1650 का था। जो लक्ष्य के सापेक्ष 91.33 प्रतिशत टीकाकरण है। ग्रामीण इलाकों में बनाए गए दस केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 1150 के सापेक्ष 988 लोगों टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 85.91 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें