फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, फायरिंग,

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। ग्राम कुकरझुंडी में कार सवार छह लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग भी की। इस दौरान परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हमले में दंपती समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुकरझुंडी निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता धर्मवीर सिंह और मां सुमन देवी के साथ घर में था। आरोप है कि इसी दौरान शाम के समय कार सवार छह लोग तमंचे और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग की, जबकि अन्य ने लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, हमले में सुमन देवी और धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुनिदेव, कुणाल, नितिन, शुभम, तरुण और राजीव उर्फ मुलायम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें