मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में घर में घुसकर युवती के साथ युवक ने मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित युवती सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी युवक एक जगह ही नौकरी करते थे। इसी बीच दोनों की दोस्ती हो गई थी। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच मनमुटाव हो गया था। आरोप है कि गुरुवार को युवक अचानक उसके घर आ गया। उसने युवती की जमकर धुनाई कर दी। युवती ने युवक पर गला दबाने का आरोप भी लगाया है। जिसमें पीड़िता घायल हो गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की भाग गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।