फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंभियंता दिवस पर 69 लोगों ने किया रक्तदान

सार

अभियंता दिवस पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने समाज के लिए जीने वाले इंजीनियर स्व. एम विश्वेश्वरैया के अनूठे कार्यों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राकेश कुमार ने इंजीनियर स्व. एम विश्वेश्वरैया और इंजीनियर आर के दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इनसेटअभियंता दिवस पर 69 लोगों ने किया रक्तदान अभियंता दिवस पर 69 अभियंताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। अभियंता दिवस पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने समाज के लिए जीने वाले इंजीनियर स्व. एम विश्वेश्वरैया के अनूठे कार्यों को याद किया। बताया कि उनका देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग स्थित संघर्ष सदन में महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1960 को कर्नाटक प्रांत के मैसूर कोलार जिले के मुद्दनहल्ली में हुआ था। वे कृष्णा राजा सागर बांध के चीफ इंजीनियर थे। उन्होंने हैदराबाद शहर के लिए बाढ़ सुरक्षा प्रणाली विकसित करने का कार्य किया था। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राकेश कुमार ने इंजीनियर स्व. एम विश्वेश्वरैया और इंजीनियर आर के दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया। किया। इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी और नगर निगम के अभियंता विजेंद्र पाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे इंजीनियर प्रवीण कुमार ने रक्तदान के लिए सदस्यों का पंजीयन किया। इस मौके पर इंजीनियर अविनाश कुमार, परमानंद मंडल, रामबाबू यादव, हरीश कुमार, जयवीर सिंह, अरविंद कुमार, नफीस अहमद, टीकम सिंह, अनुराग भटनागर सहित अन्य अभियंता मौजूद थे।
इनसेट
अभियंता दिवस पर 69 लोगों ने किया रक्तदान
अभियंता दिवस पर 69 अभियंताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की तरफ से रक्तदान कर रहे साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि रक्तदान गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेगा। दूसरी तरफ इंजीनियर्स संगठन की एकता और अखंडता का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें