फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाया, कई दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 19 Nov 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बुधवार को एसडीएम मयंक कुंडू के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों, ठेला और खोमचा संचालकों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन




अभियान के दौरान एसडीएम मयंक कुंडू स्वयं टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह अपना सामान दुकानों की निर्धारित सीमा के अंदर ही रखें और सड़क व फुटपाथ पर अनावश्यक रूप से सामान फैलाकर आवागमन बाधित न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं नगर पंचायत की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अतिक्रमणकारियों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे कांठ नगर के बीच से होकर निकल रहा है।
हाईवे के दोनों ओर दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते आए दिन यातायात प्रभावित होता है। विशेषकर व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में खलबली मची रही। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक उमेश चंद मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक सोनम सहित पुलिस, नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें