फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों से अब अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाएगा : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा नदी और गांगन पर हुए बड़े लोगों के भी अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाए जाएंगे। इस मामले में राजस्व और सिंचाई विभाग एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसी आधार पर नगर निगम और एमडीए पुलिस फोर्स को लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने आयुक्त सभागार में मंगलवार को एमडीए और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि नदियों से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने एमडीए के उपाध्यक्ष से कहा कि कांठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाली 24 मीटर सड़क का निर्माण बरसात से पहले कराना होगा। दिल्ली रोड स्थित कार एजेंसी और रिलायंस पेट्रोल पंप दोनों बिंदुओं को चौराहे के रूप में विकसित करना जरूरी है।

चौराहों से हटेंगे अतिक्रमण, सुंदरीकरण होगा
मंडलायुक्त ने बताया कि बड़े चौराहों पर सौ मीटर और छोटे चौराहे से 50 मीटर दूर तक अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। यहां वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित होगा। रामपुर- बरेली की तरफ से प्रवेश बिंदु जीरो प्वाइंट, रामपुर दोराहा-काशीपुर तिराहा, हनुमान मूर्ति तिराहा एवं प्रभात मार्केट चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर रोड जीरो प्वाइंट स्थित तिराहे की पुलिस चौकी को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। काशीपुर तिराहे पर वेंडर नहीं होंगे। यहां बसों को सड़क के किनारे सवारी भरने की छूट नहीं रहेगी। नगर निगम और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से ठेले वालों के लिए एक जोन की डिजाइन करेंगे। रामपुर रोड की तरफ से पंडित नगला जाते समय हनुमान मूर्ति तिराहे के बाईं तरफ 21 विद्युत पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
सभी चौराहों को ग्रीन कारीडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को मुरादाबाद नगर से गुजर रही पुरानी रामपुर रोड (दिल्ली-मुरादाबाद-रामपुर रोड) को नगर निगम को हस्तांतरित करेगा।जीरो प्वाइंट दिल्ली रोड से गांगन नदी तक सड़क का उच्चीकरण होगा। जीरो प्वाइंट दिल्ली रोड चौराहा, एमडीए चौराहा, ग्रीन आर्किड चौराहा, ग्राम मनोहरपुर तिराहा, मझोला थाना चौराहा एवं गुरुद्वारा तिराहा तथा लगभग तीन किमी स्थान को अलग ढंग से डिजाइन कर सुंदरीकरण किया जाएगा। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार, सचिव अंजूलता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एसपी यातायात सुभाष गंगवार, मुख्य अभियंता नगर निगम डीसी सचान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें