फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी समिति गेट के पास अतिक्रमण को हटाया, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में जल निकास की समस्या के समाधान के लिए मंडी समिति गेट के आसपास नाले और मंडी समिति की दीवार से सटा कर किए गए अतिक्रमण को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पहुंची टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान व्यापारियों से टीम की हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मंडी समिति में हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मंडी समिति में तालाब का निर्माण किया गया है। अब उसे नाले से जोड़ने का काम किया जा रहा है। मंडी समिति सचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि नाला निर्माण के लिए मंडी समिति गेट के पास से नाले की भूमि पर कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा था। कुछ ने मंडी समिति की दीवार से सटा कर भी निर्माण कर लिया था। अतिक्रमणकारियों को कई बार स्वेच्छा से इसे हटाने को कहा गया, लेकिन नहीं हटाया गया।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव की अगुवाई में नगर निगम के बुलडोजर के साथ टीम दोपहर बाद मंडी समिति पहुंची। जहां अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ नाले पर किए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान एक होटल स्वामी समेत कुछ व्यापारियों ने टीम पर बिना समय दिए तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए टीम से हल्की नोकझोंक भी की। स्वयं हटाने के लिए समय भी मांगा लेकिन टीम अतिक्रमण हटाने के बाद ही वापस लौटी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव के अलावा उप निदेशक (मंडी) महेंद्र कुमार व मंडी समिति की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें