ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड छह को लाल बाग के नाम से भी जाना जाता था। इस वार्ड में शगुन तिराहे से कमालपुरी चौराहे तक नाले पर दुकानदारों ने स्लैब डालकर अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है। इससे नाले की सफाई नियमित नहीं होती है और बारिश होने पर इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है।
लाल बाग में मस्जिद जाने वाले रास्ते पर टूटी नालियों और गंदे पानी की निकासी न होने पर सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है इससे मस्जिद जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इस वार्ड की आबादी लगभग 3000 है। अमृत 2.0 योजना में डाली गई नई पाइपलाइन डालने के बाद ज्यादातर सड़कों को बिना मरम्मत के छोड़ दिया गया है । ईओ अशोक कुमार खरवार का कहना है विशेष अभियान के अंतर्गत लाल बाग में भी सफाई की जाएगी। टूटी सड़कों की मरम्मत होगी और सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। संवाद