फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांधी आश्रम चौराहा के पास अतिक्रमण से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसें तो जाम का मुख्य कारण हैं ही, साथ ही जाम का दूसरा मुख्य कारण गांधी आश्रम चौराहा भी है, इस चौराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ई-रिक्शे भी हैं।
विज्ञापन

पुलिस, नगर पंचायत प्रशासन और तहसील प्रशासन समय-समय पर मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अभियान चलाता है, कार्रवाई भी की जाती है। वहीं नगर पंचायत के द्वारा जुर्माना भी वसूला जाता है, लेकिन कुछ समय के बाद स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। जिसका कारण है कि हर रोज कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। नगर पंचायत कांठ के अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर में सड़कों से अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए योजना बनाई जा रही है, जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा। इससे पहले एनाउंसमेंट कराकर लोगों से अपील करेंगे कि यदि किसी ने सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है तो वह अपना उसे स्वयं ही हटा ले, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें