फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नालों से नहीं हटा अतिक्रमण बारिश में फिर डूबेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नालों पर अतिक्रमण की वजह से इस बरसात में भी शहर में जलभराव की समस्या से लोगों का जूझना तय है। नगर निगम ने भूमिगत नालों की सफाई पर एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन फिर भी लोगों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिलेगी। निगम का दावा है कि शहर के भूमिगत नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन नालों पर अतिक्रमण से शहर के कई हिस्सों में सफाई का काम हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन


भूमिगत नालों पर अतिक्रमण सफाई कार्यों में भी रोड़ा बना रहा। स्थिति यह है कि शहर के विभिन्न वार्डों में भूमिगत नालों में गंदगी भरी हुई है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि भूमिगत नालों की सफाई का काम तय समय पर मानकों के अनुरूप ही किया गया है और इस काम की ड्रोन से निगरानी की गई है। नालों पर बना अतिक्रमण निगम के दावे की पोल खोल रहा है। लाइनपार से लेकर पुराने शहर के कटघर, डबल फाटक आदि क्षेत्रों में भूमिगत नालों पर बड़ी संख्या में लोगों का अतिक्रमण है। इसी अतिक्रमण की वजह से हर साल कई क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझते हैं।

जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में भोलानाथ और महाशिव कॉलोनी, जेल रोड, लाइनपार, विकास नगर, लाजपतनगर जैसी कॉलोनियां शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि नालों पर लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नालों की सफाई का कार्य अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है। जहां भी अतिक्रमण रह गया है, जल्द ही वहां पर भी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को चाहिए कि खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें