फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ : पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़े गोकशी के दो आरोपी, दो भागे

Sun, 21 Dec 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। सहसपुर थांवला रोड पर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी हैं। आरोपियों के दो साथी भागने में सफल हो गए। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पुलिस सहसपुर-स्योंडारा रोड पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सहसपुर से थांवला की ओर सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने शक होने पर बैरियर लगाकर कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार कच्ची चकरोड की ओर मोड़ दी। पुलिस ने पीछा किया तो कार में बैठे चारों लोग पुलिस टीम पर फायर करते हुए गेहूं के खेत की ओर भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की एक गोली दरोगा सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि एक गोली थाना प्रभारी के कान के बराबर से होकर निकल गई। जवाब में पुलिस टीम ने भी घेराबंदी कर फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी पैर में गोली लगने से खेत में गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

पूछताछ से पता चला कि घायल आरोपी आसिफ पुत्र शमीम ग्राम ककराली माफी थाना डिडौली जिला अमरोहा और दूसरा सेबू पुत्र गुलाम मदार ग्राम गुरेर थाना मैनाठेर वर्तमान निवासी ग्राम सिरस खेड़ा थाना मूढ़ापांडे का रहने वाला है। आरोपियों ने मौके से भागे दोनों साथियों के नाम रजा पुत्र रफेदीन और नावेद उर्फ दूल्हा पुत्र मुस्तकीम ग्राम सिरसखेड़ा थाना मूढ़ापांडे बताया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आयुध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पहले तो दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सेबू के खिलाफ थाना मैनाठेर में पहले से भी गोवध अधिनियम और कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें