फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पुलिस मुठभेड़ में गुड्डू पहाड़ी घायल, तीन साथियों समेत गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2020 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर की अजीमनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात खिजरपुर के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश गुड्डू पहाड़ी है जो मूल रूप से तो रामपुर का रहने वाला है, लेकिन वह लंबे अर्से से दिल्ली में रहता था। उसके खिलाफ 47 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 40 दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

एसपी ने शगुन गौतम ने बताया ये चारों बदमाश दो बाइकों पर जा रहे थे। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोका तो भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुड्डू पहाड़ी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि गुड्डू पहाड़ी को इलाज के लिए मेरठ भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें