फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोजगार सेवकों ने सपा विधायक को दिया ज्ञापन

Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार सुबह ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में रोजगार सेवकों का नियमितीकरण किए जाने तथा उनका मानदेय 24000 प्रतिमाह किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की लगभग अट्ठावन हजार ग्राम पंचायतों में कार्यरत लगभग सैंतीस हजार ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा अभियान के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन उन्हें काफी कम मानदेय प्रतिमाह दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है। ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवक बीते 20 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, उसके बावजूद अभी तक उनका नियमितीकरण नहीं किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि चार अक्टूबर 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार सेवकों के हितों को लेकर जो घोषणाएं की गई थीं, उन पर अभी तक पूरी तरह से अमल नहीं हो पाया है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के श्यामसिंह, कमल कुमार, अतुल कुमार शर्मा, शिशुपाल यादव आदि मुक्त थे। सपा विधायक हाजी मोहम्मद सईद इरफान ने ग्राम रोजगार सेवकों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्या को प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र में मजबूत तरीके से उठाएंगे और उनकी मांगें पूरी कराने के लिए सरकार पर भी दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें