फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्म में कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित डिजाइनको निर्यात फर्म में मंगलवार दोपहर एक कर्मचारी अंकित (21) मौत हो गई। परिजनों ने फर्म के गेट पर शव रखकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। वहीं फैक्टरी प्रशासन ने हादसे में कर्मचारी की माैत कीबात कही।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के डिडौली निवासी अंकित डिजाइनको फर्म में पांच माह से काम कर रहा था। मंगलवार सुबह भी वह फर्म गया था। वह तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था। काम करते समय अंकित तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। अंकित की चीख सुनकर अन्य कर्मचारी माैके पर पहुंचे। उन्होंने अंकित को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
अंकित के पिता का आरोप है कि कर्मचारी उसके बेटे का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। इसके बाद परिजन शव लेकर फर्म में पहुंच गए और गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। अंकित के पिता महावीर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन

फर्म के मैनेजर भवानी शंकर ने कहा कि अंकित हेल्पर के पद पर तैनात था। मंगलवार की दोपहर लंच टाइम में वह धूप के लिए छत पर चढ़ गया था। इसी दौरान प्लास्टिक की चादर पर चला गया और पैर फिसलने पर नीचे आ गिरा। उसे गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हुई है।
परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें