फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Thu, 26 Feb 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। विधानसभा क्षेत्र 30 बिलारी के महमूदपुर माफी मंडल की एक बैठक बुधवार दोपहर महमूदपुर माफी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे भाजपा के जिला प्रभारी राजेश यादव का भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान के प्रति जागरूक रहते हुए आगामी मिशन 2027 को लेकर अभी से प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के महमूदपुर माफी मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पासी और संचालन मंडल महामंत्री श्रीओम ठाकुर ने किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगलसेन सैनी, भाजपा के जिलामंत्री चंद्रपाल सिंह सैनी, हरिओम सैनी, चौधरी सत्यवीर सिंह, मदनपाल वैरागी, सुशील सैनी, सुखेंद्रवन,नितिन वैरागी, भूपेंद्र गोस्वामी, अंकुर सैनी और छोटे लाल सैनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें