फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्यालयों को दिसंबर तक निपुण बनाने पर जोर दिया

Wed, 20 Aug 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को विकास खंड छजलैट के संकुल कुचावली की शिक्षक संकुल बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में की गई। जिसमें परीषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्यों सहित विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में एसआरजी डॉ. सचिन शुक्ला प्रथम बिंदु शिक्षक मनोरंजक में शिक्षक नेटवर्किंग गतिविधि कराई, जिसमें शिक्षकों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। इसके बाद एक सीख-एक बदलाव में शिक्षकों से अपने विद्यालय में किए गए बदलाव पर चर्चा की। मानक इंस्पायर अवार्ड के तहत सभी विद्यालयों से कम से कम पांच-पांच बच्चों का आवेदन कराने को कहा गया। इसके बाद प्राथमिकता एवं प्रशंसा सत्र में कम्पोजिट विद्यालय लदावली की शिक्षका पूजा रानी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय माननगर के शिक्षक सुजीत कुमार, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर मुबारकपुर के प्रधानाध्यापक किशनलाल, महीपाल सिंह कम्पोजिट विद्यालय अन्यारी के शिक्षक की उनकी उत्तम शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की गई। शिक्षक संकुल राजवीर सिंह ने यू डायस और मीनू रानी ने इको क्लब फार मिशन लाइफ पर विचार व्यक्त किए। अंत में शिक्षक संकुल डॉ. परम सिंह ने निपुण लक्ष्य एप, समर्थ एप, शारदा एप का नियमित उपयोग करने का आह्वान किया और अपने विद्यालय को दिसंबर 2025 तक निपुण बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें