फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 22 फरवरी के विधिक सहायता और सेवा शिविर का लाभ उठाने पर दिया जोर

Tue, 17 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील बिलारी प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह क्षेत्र के हरोरा गांव के परिषदीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वक्ताओं ने 22 फरवरी के विधिक सहायता और सेवा शिविर का लाभ उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बिलारी तहसील के प्राविधिक सहायक अदनान हुसैन और रिंकी सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि 22 फरवरी की सुबह पंचायत भवन मुरादाबाद में वृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लिहाजा गांव के लोग शिविर में पहुंचकर अधिकाधिक लाभ उठाएं। महिला कल्याण विभाग मुरादाबाद से आई तनिषा दिवाकर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं चलाईं। उन्होंने भी 22 फरवरी के वृहद सेवा शिविर का लाभ लेने का आह्वान ग्रामीणों से किया।
चाइल्ड हेल्पलाइन मुरादाबाद से आए शाहनवाज आलम ने कहा कि यदि कहीं बाल विवाह होने की सूचना मिले तब तत्काल गोपनीय रूप से उन्हें बताया जाए। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सफल बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी अधिकारियों द्वारा दिए गए और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। शिविर की अध्यक्षता हरोरा गांव के प्रधान राजू सिंह और संचालन राजस्व लेखपाल विमला सैनी ने किया। इस दौरान परिषदीय स्कूल के अध्यापक,आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर, राशन कोटेदार समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें