फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी बाईपास पर इलेक्ट्रॉनिक ऑटो पलटा, चालक समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार की दोपहर कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी के सामने तेज रफ्तार इलेक्ट्रॉनिक ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग गंभीर चोटें आने से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद में ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद शहर निवासी एक परिवार रामपुर जिले के शाहबाद में किसी रिश्तेदार के दफन में शामिल होने जा रहा था। बताते हैं कि जब ऑटो कुंदरकी बाईपास के निकट बाईपास से गुजर रहा था तेज रफ्तार के कारण चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे खेत में जाकर पलटा। गनीमत रही कि आकस्मिक हादसे के वक्त आगे पीछे कोई वाहन नहीं आ रहा वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस हादसे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन फानन में ही ऑटो सीधा कर उसमें फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चालक समेत घायल परिवार का इलाज जारी है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें