फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत निगम के आंकड़ों के मुताबिक मुरादाबाद क्षेत्र बिजली चोरी के मामले में पश्चिमी यूपी में टॉप पर है। विद्युत निगम टीमों द्वारा एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2020 तक की गई कार्रवाई में मुरादाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी के 12629 मामले पकड़ में आए हैं। इनमें से 5235 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पश्चिमांचल विद्युत विवरण निगम के पांच क्षेत्रों में बिजली चोरी के सबसे कम मामले नोएडा क्षेत्र में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिडेट मेरठ के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी ने विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन कर छापामार कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। सभी क्षेत्रों में गठित टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2020 तक यानी साढ़े दस माह में सर्वाधिक बिजली चोर मुरादाबाद में पकड़ में आए हैं। मेरठ क्षेत्र में 4790, नोएडा में 2487, बुलंदशहर में 6289, गाजियाबाद में 3789, मुरादाबाद में 12629, सहारनपुर में 8532 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। मुरादाबाद क्षेत्र कुल 17064 स्थानों पर छापा मारा गया। बिजली चोरी व एफआईआर दोनों मामलों में सबसे आगे है।
क्षेत्र छापे/कार्रवाई विद्युत चोरी एफआईआर
मेरठ 8025 4790 1955
नोएडा 4257 2787 1275
बुुलंदशहर 8390 6289 1322
गाजियाबाद 11753 3789 1368
मुरादाबाद 17064 12629 5235
सहारनपुर 11224 8532 2430
नोट: यह आंकड़े पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से लिए गए हैं
चेकिंग के दिन ही रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
जांच के लिए गठित की गई टीम प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह तहरीर के आधार पर यथासंभव चेकिंग के दिन ही एफआईआर दर्ज कराएं। वितरण खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा चेकिंग रिपोर्ट प्राप्त होने पर तीन दिन में विद्युत चोरी के दोषी व्यक्ति को प्रॉविजनल निर्धारित राजस्व बिल जारी किया जाए। ताकि समय से उससे बिल व जुर्माने की वसूली कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें