फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोपीवाला में बिजली टीम का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बकायेदारों से वसूली और कनेक्शन काटने गोपीवाला गई बिजली निगम की टीम का एक पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य ने विरोध शुरू कर दिया। इससे कुछ देर हंगामा होता रहा। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति शांत कराई। मंगलवार को गोपीवाला में कई बकायेदारों के कनेक्शन काटते हुए टीम पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य के घर तक पहुंची। टीम के मुताबिक उस पर भी हजारों का बिजली बिल बकाया है। जैसे ही उसका कनेक्शन काटा गया उसने विरोध किया और फिर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बिजली टीम से भिड़ने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य से टीम का कुछ विवाद हुआ था लेकिन बाद में उसने अपनी गलती मानकर खेद व्यक्त कर दिया। इसलिए किसी कार्रवाई की नौबत नहीं आई। टीम को जल्द बिल जमा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें