फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गुल हो गई शहर की बिजली

Tue, 10 Apr 2018 02:15 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली गुल रही - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोमवार सुबह बारिश से शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कहीं तारों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई तो कहीं लाइन में फाल्ट हो गया। जबकि पानी आने की वजह से अंडर ग्राउंड लाइन में भी फाल्ट हो गया। दौलतबाग और दीवान का बाजार में कई घंटे बिजली सप्लाई ठप हो गई।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। दौलतबाग में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से दौलत बाग, दीवान का बाजार, नवाबपुरा, तहसील स्कूल और बंगला गांव में  दसवां घाट की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। रामगंगा विहार, अवंतिका कालोनी और नवीन नगर में भी सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

दिल्ली रोड पर बारिश की वजह से एक घंटे बिजली सप्लाई में दिक्कत आई। बारिश बंद होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह लाइन पर पेड़ गिर जाने की वजह से कई कई घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। एक्सईएन विकास सिंघल ने बताया कि बारिश की वजह से सप्लाई में दिक्कत आई थी। बारिश बंद होने के बाद टीमों ने मौके पर जाकर लाइन ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें