फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांशीरामनगर, गुरहट्टी क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के कांशीरामनगर और गुरहट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिन से लेकर देर रात तक चली कटौती ने लोगों को गर्मी में बेहाल कर दिया। कहीं ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फुंक गया तो कहीं ओवरलोडिंग ने पूरी लाइन बैठा दी। नतीजा सैकड़ों घरों में अंधेरा और पानी का संकट।
विज्ञापन




कांशीरामनगर में सुबह करीब नौ बजे अचानक बिजली चली गई। पहले तो लोगों ने सामान्य कटौती समझकर इंतजार किया, लेकिन समय बढ़ता गया और हालात बिगड़ते गए। दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। पता चला कि ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फुंकने से लाइन ठप हो गई है। करीब 150 घरों के लोग तीन घंटे तक बिजली-पानी के बिना जूझते रहे। घरों में मोटर नहीं चल सकीं, जिससे पानी की किल्लत और गहरा गई।

परेशान लोगों ने बिजलीघर फोन कर जानकारी ली तो जवाब मिला कि टीम मौके पर मरम्मत में जुटी है और नया इंसुलेटर लगाया जा रहा है। इसके बाद सप्लाई बहाल हुई, तब जाकर लोगों को राहत मिली। उधर, गुरहट्टी क्षेत्र में हालात और भी बदतर रहे। यहां शाम चार बजे से बिजली गुल हुई तो रात नौ बजे तक लोग अंधेरे में बैठे रहे। इनवर्टर जवाब दे गए, पंखे बंद हो गए और उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय लोग जब बिजलीघर पहुंचे तो बताया गया कि ओवरलोडिंग के कारण लाइन में फॉल्ट आ गया है। देर शाम सप्लाई चालू होने के बाद भी राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। रात करीब आठ बजे खंभों पर बंधे तारों में अचानक आग लग गई, जिससे फिर से बिजली ठप हो गई।
इसके बाद एक से डेढ़ घंटे तक घर दोबारा अंधेरे में डूबे रहे। जेई राहुल साहनी ने बताया कि इंसुलेटर खराब होने के कारण कांशीरामनगर में सप्लाई प्रभावित रही। वहीं गुरहट्टी क्षेत्र के जेई व सहायक अभियंता का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें