लोगों के घरों के इनवर्टर भी ठप हो गए। आरोप है कि बिजलीघर के स्टाफ व जेई ने लोगों का फोन नहीं उठाया। एमडी के आदेश पर एक दिन पहले कंट्रोल रूम में भी रात में किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके कारण लोगों में आक्रोश रहा। इन इलाकों के स्थानीय निवासियों का कहना था कि पीतलबस्ती व रामगंगा फीडर की सप्लाई शाम से बंद थी। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। जबकि दिन में बीच बीच में आधे घंटे के लिए लाइट आ रही थी। जेई के फोन न उठाने पर लोगों ने शनिवार सुबह एसई दफ्तर पहुंचकर शिकायत करने की बात कही। मुन्ना लाल, सोनू, गणेश दिवाकर, वीरपाल, सोमवीर सिंह आदि लोगों का कहना था कि यदि कोई फाल्ट हुआ है या मेंटिनेंस कार्य चल रहा है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं तक पहुंचानी चाहिए।