फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 84 घंटे बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

Sat, 27 May 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतगुर के गोलघर में कमलेश निषाद की हुई मौत की गुत्थी 84 घंटे बाद भी पुलिस ने सुलझा नहीं सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सीने व शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कमलेश निषाद की पत्नी और उसकी भांजी से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों के बयान में अंतर है। युवक की मौत की घटना संदिग्ध होने के कारण पुलिस उसके दोस्तों से दो दिनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का मामला संदिग्ध है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस इसमें कुछ निर्दोष लोगों को थाने पर बिठाकर पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है। जब की युवक मौत हुई थी, उस समय उसके दोस्त टेंट हाउस की बुकिंग पर सामान लगा रहे थे। क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार सिंह का कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सीने और शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जल्द ही इस घटना की खुलासा करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें