फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 44 हजार जमा करने के बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के सूर्य निवासी धर्मवीर शर्मा ने तीन महीने पहले एक किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। दो खंभे लगाकर उन्हें विद्युत कनेक्शन देने के लिए निगम ने 44 हजार रुपये भी जमा करा लिए। इसके बाद उपभोक्ता को अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। तीन माह से परिवार अंधेरे और गर्मी में जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धर्मवीर शर्मा यह शिकायत लेकर सिविल लाइंस आंबेडकर पार्क के पास बिजली दफ्तर में लगे समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन प्रिंस कुमार को बताया कि जेई ने ठेकेदार पर काम टाल दिया है। ठेकेदार मोहसिन को 50 से ज्यादा फोन कर चुके हैं लेकिन वह काम नहीं करता। ठेकेदार का जवाब है कि कहीं भी शिकायत कर लो, काम उसकी मर्जी से होगा। एक्सईएन ने उपभोक्ता को समाधान का आश्वासन देकर भेज दिया। विद्युत निगम के कर्मियों और ठेकेदारों की लापरवाही का यह मामला सिर्फ बानगी है। ऐसे तमाम केस लेकर रोजाना उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर में तीन स्थानों पर शिविर लगा। दिल्ली रोड बिजलीघर, सीतापुरी बिजलीघर और आंबेडकर पार्क स्थित विद्युत कार्यालय पर अधिकारी समाधान के लिए बैठे। कई केस ऐसे भी आए जिन्हें शिविर में शामिल ही नहीं किया गया। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 40 केस आए जिनमें से 37 का निस्तारण कर दिया गया।
00

15 दिन बंद रहा घर, बिल आया तीन हजार
लाइनपार से एक और उपभोक्ता मोहन देवी अपनी शिकायत लेकर समाधान शिविर में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह मंडी समिति के पास प्रीतम नगर में रहती हैं। 15 दिन से उनके घर कोई नहीं था और ताला लगा था। इसके बावजूद उनका बिल तीन हजार रुपये आया है। उनका दो किलोवाट का कनेक्शन है। मोहनदेवी के मुताबिक वह तीन माह से गलत बिल की समस्या से जूझ रही हैं लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


00
देहात क्षेत्र में आए 239 मामले, सिर्फ 85 का हुआ समाधान
देहात क्षेत्र में मझोला, तहसील कांठ और ठाकुरद्वारा में भी विद्युत समाधान शिविर लगाए गए। शिविर में कुल 239 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से कुल 85 शिकायतों का समाधान हुआ। सबसे ज्यादा मामले गलत बिल और खराब मीटर के पहुंचे। गलत बिल के 26 मामलों में से 17 का समाधान हुआ और खराब मीटर के 22 में से 13 मामले निपटाए गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 18 व 19 जुलाई को भी इन स्थानों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे।

00
शिविर के जरिए उपभोक्ताओं की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं को जानने का प्रयास है। कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। ऐसे उपभोक्ता जो लंबे समय से परेशान हैं। उन पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाएगा। लंबित कनेक्शन और गलत बिल के मामले भी सुधारे जाएंगे।
विज्ञापन

- सुनील अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें