फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 22 डाकघरों में कर सकेंगे बिजली के कनेक्शन और हवाई यात्रा के टिकट के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब बिजली के कनेक्शन और हवाई टिकट लेने के लिए लोगों को ज्यादा दौड़भाग नहीं करनी होगी। डाकघर में बने कॉमन सर्विस सेंटर से इन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जल्द ही मंडल के 22 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने डाकघरों की आए बढ़ाने के लिए पिछले साल यह फैसला लिया था। डाक विभाग की योजना है कि लोगों को इन सेंटरों में केंद्र और राज्य सरकार की 73 सेवाओं का लाभ मिले। जमा निकासी और पार्सल से आगे बढ़कर डाकघर अब कॉमन सविर्स सेंटर के रुप में विकसित किए जाएंगे। डाक डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आम लोगों तक ई-सविर्स पहुंचाने के लिए डाक विभाग इसकी शुरुआत करने जा रहा है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के किसान, मजदूर व आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ एक जगह पर मिल सकेगा।
ये मिलेगी सेवाएं
जन्म, मृत्यु, जाति, निवास, प्रमाण पत्र बनवाने के साथ साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, वाहन बीमा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बीमा करने का सुविधा मिलेगी, साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल सहायता योजना, मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, पेशन सहित डीलर, खाद्य लाइसेंस, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी जनधन पेंशन योजना, फ्लाइट के टिकट, मतदाता आवदेन, जीएसटी, टीडीएस रिटर्न, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट, एलएलपी निबंधन, जमीन की रसीद, भूमि अधिग्रहण सर्टिफिकेट, बिजली कनेक्शन, बिजली बिल, मोबाइल व डिश टीवी रिचार्ज आदि समेत 73 सेवाएं यहां पर मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
पहले मंडल के 22 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की योजना है। जिसकी पूरी तैयारी चल रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंटरों को शुरू करा दिया जाएगा। लोगों को जिसका लाभ मिल सके।
- पीके सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक मुरादाबाद मंडल
कहां खोले जाएंगे : मुरादाबाद केटीवाई, मुरादाबाद आरएस, मुरादाबाद सिटी, स्टेशन रोड़, बिलारी, बहजोई, चंदौसी, मिलक, गजरौला, नौगांव, शाहबाद, टांडा, हसनपुर, मंडी धनौरा, कांठ, संभल, ठाकुरद्वारा, बिलासपुर, रामपुर सिटी, अमरोहा एचओ, रामपुर एचओ, मुरादाबाद एचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें